फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   preparations are being made to make 250 model booths

Ambedkar Nagar News: इस बार जिले में 250 मॉडल बूथ बनाने की तैयारी

Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
preparations are being made to make 250 model booths
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में इस बार 250 बूथ मॉडल के तौर पर तैयार होंगे। इन बूथों को भव्य ढंग से सजाया जाएगा। मतदाताओं के बैठने के समुचित प्रबंंधों के साथ ही यहां पर बच्चों के लिए खिलौने तथा सभी मतदाताओं के लिए पेयजल के बेहतर इंतजाम रहेंगे। मतदाताओं को सुखद अहसास कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध प्रशासन करेगा। उधर प्रशासन इस तैयारी में भी है कि सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिव्यांग व युवा बूथ बनाने के बजाय ऐसे दो-दो बूथ तैयार कराए जाएं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के सामने इस बार बड़ी चुनौती हैं। दरअसल अंंबेडकरनगर लोकसभा में छठे चरण में मतदान होना है। 25 मई को जब मतदान होगा तो उस समय गर्मी के चरम पर होने का अनुमान है। वर्ष 2014 के चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 61.05 था। इसबार भी बरकरार रखने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने होगी। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कई तरह की मुहिम चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता लगने के पहले से ही प्रशासन यहां काॅलेजोंं, विभिन्न संस्थानों व अन्य जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाता रहा है। इसमें तेजी भी लाई जा रही है। इसी क्रम में प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कुल 250 बूथों को आदर्श दर्जा प्रदान किया जाएगा। यह प्रयोग पहली बार यहां लागू होगा। महिलाओं के लिए एक-एक पिंक बूथ तो पहले भी बनते रहे हैं, लेकिन इस बार जिला प्रशासन की तैयारी है कि दो-दो पिंक बूथ बनाए जाएं। यहां सुरक्षा से लेकर मतदान कराने वाले सभी कर्मचारियों की तैनाती महिलाओं की ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार दिव्यांग व युवा बूथ बनाए जाएंगे। युवा बूथ पर सभी युवा कर्मचारियों जबकि दिव्यांग बूथ पर दिव्यांग कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने कहा कि कुल 250 मॉडल बूथ बनेंगे। इनमें दिव्यांग, युवा व पिंक बूथ भी शामिल हैं। इन बूथों को भव्य ढंग से सजाया जाएगा। छांव के लिए विधिवत टेंट की व्यवस्था रहेगी। जमीन पर दरी व मैट का प्रबंध रहेगा। मतदाताओं को बैठने के लिए सोफा व आरामदायक कुर्सी, व्हील चेयर, बच्चों के खिलौने, बेहतर साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल के साथ ही हेल्प डेस्क आदि का प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed