फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Preparation to convert Darwan Lake into a bird sanctuary

Ambedkar Nagar News: दरवन झील को पक्षी विहार बनाने की तैयारी

Thu, 12 Oct 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Preparation to convert Darwan Lake into a bird sanctuary
 दरवन झील का जायजा लेते डीएम अविनाश सिंह व सीडीओ।   -संवाद
झील पर अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम ने की मंत्रणा
विज्ञापन

कई तरह के कार्यों को शुरू करने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। लगभग तीन सौ एकड़ क्षेत्रफल में फैली दरवन झील को पर्यटक स्थल एवं पक्षी विहार के तौर पर स्थापित कराने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक बार फिर झील तक पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ने दिया। विभागीय लावलश्कर के साथ वहां पहुंचे डीएम ने झील का अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जायजा लिया।
कहा कि यहां पक्षी विहार के रूप में झील को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। इसे लेकर तेजी से तैयारियां शुरू कराई जाएंगी। फिलहाल यहां छोटे छोटे क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है। इसे विस्तृत रूप से किए जाने में प्रशासन पूरी तरह से मदद करेगा। दरवन को प्रदेश की बड़ी झीलों में से एक बताते हुए डीएम ने कहा कि यह प्राकृतिक झील है। आसपास के गांवों में सिंचाई का यह एक मुख्य स्रोत है। ठंड के मौसम में यहां बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के पक्षी आते हैं। इसमें साइबेरियन मुख्य रूप से शामिल हैं। अयोध्या से इसकी दूरी महज 30 किलोमीटर है, जबकि अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के भी काफी निकट है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन जाने के बाद यहां झील के पर्यटक स्थल विकसित होने से बड़ी तादाद में पर्यटक रूख करेंगे। ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे झील की साफ सफाई में नियमित सहयोग करें। डीएम ने अधिकारियों के साथ झील के किनारे बैठक कर गेस्ट हाउस का निर्माण कराने, बंधा बनवाने समेत कई अन्य प्रकार के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed