{"_id":"6a2d8e4b432783e1b30a971b","slug":"pregnant-womens-vaccination-will-be-on-the-ground-floor-the-lift-will-start-soon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-158402-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्राउंड फ्लोर पर होगा गर्भवती का टीकाकरण, जल्द शुरू होगी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्राउंड फ्लोर पर होगा गर्भवती का टीकाकरण, जल्द शुरू होगी लिफ्ट
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में शनिवार को निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस कर्मी से जानकारी लेते सीएम
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कई नई व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ प्रमोद कुमार ने सीएमएस पीएन यादव को निर्देश दिए। अब गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने के लिए सीढ़ियों से नहीं जाना पड़ेगा। टीकाकरण कक्ष को पहली मंजिल से भूतल पर स्थानांतरित किया जाएगा। अस्पताल की ओपीडी कक्ष के बगल में कमरा नंबर दो को इसके लिए चिह्नित किया गया है। कमरा नंबर 15 को कोल्ड रूम बनाया जाएगा। यह व्यवस्था गर्भवती को राहत देगी। सीएमओ ने खराब पड़ी दोनों लिफ्टों को सही कराने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने करीब 11 बजे एमसीएच विंग पहुंचकर ओपीडी का निरीक्षण किया। वह एनआरसी भी गए जहां दस बेड के वार्ड में आठ बच्चे भर्ती मिले। निरीक्षण के दौरान दो एंबुलेंस कर्मियों से मरीजों का विवरण पूछा गया। वे सही जवाब नहीं दे सके, जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई।
एंबुलेंस का विवरण भी दर्ज होगा
सीएमओ ने एंबुलेंस में मरीजों को लाने-ले जाने की गड़बड़ी पर ध्यान दिया। उन्होंने एक रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया है। इसमें अस्पताल आने व जाने वाले मरीजों का पूरा विवरण दर्ज होगा। एंबुलेंस में मौजूद एमटी के हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। नर्सिंग सिस्टर व ओपीडी इंचार्ज सरोज गिरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
गर्भवतियों को मिलेगी राहत
महिला अस्पताल में टीकाकरण कक्ष को नीचे करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे गर्भवतियों को परेशान न होना पड़े। जिसके अलावा कई अन्य चीजों को दुरूस्त करने के लिए भी कहा गया है।
डॉ. प्रमोद कुमार, सीएमओ