फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prayers of goodbye with special prayers

विशेष दुआ के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Prayers of goodbye with special prayers
अंबेडकरनगर। पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज कोरोना प्रोटोकॉल के बीच शुक्रवार को अदा की गई। इस दौरान मात्र पांच लोगों ने ही मस्जिदों में पहुंचकर विशेष नमाज अदा कर देश से कोरोना जैसी महामारी के समाप्त होने की दुआ की गई। अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिदों में भीड़ न एकत्र हो सके, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

उलेमाओं ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों में रहकर इबादत करें। साथ ही देश से कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त होने की दुआ करें। अंतिम दौर में चल रहे रमजान माह में इबादत के साथ ही ईद की तैयारियों का दौर भी तेज हो गया है। शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान मस्जिदों में सन्नाटा ही पसरा रहा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मात्र पांच लोगों ने ही मस्जिदों में पहुंचकर अलविदा की विशेष नमाज अदा की।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज कोरोना संक्रमण को देखते हुए रद्द कर दी गई। सभी ने अपने अपने घरों में ही विशेष नमाज अदा की। इसके अलावा शहजादपुर चौक, पटेलनगर, मीरानपुर, शहजादपुर, शहजहांपुर, अब्दुल्लापुर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में अलविदा की नमाज कोरोना प्रोटोकॉल के बीच अदा की गई। अलविदा की नमाज को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने व मस्जिदों में अधिक भीड़ न एकत्र होने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा व एएसपी संजय राय लगातार भ्रमण कर निगरानी में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महरुआ थाना क्षेत्र की मस्जिदों में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच अलविदा की नमाज अदा हुई। इस दौरान महरुआ थाना प्रभारी शंभूनाथ ने पहुंचकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा जरूरी एहतियात बरतने की अपील की। सभी लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नमाज अदा की। थाना प्रभारी ने धर्म गुरुओं से भी मुलाकात कर अनुरोध किया कि वह सभी को कोविड प्रोटोकॉल के पालन को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed