फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pratima won in writing the slogan, Sushma came second

स्लोगन लिखने में प्रतिमा ने मारी बाजी, सुषमा दूसरे नंबर पर

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pratima won in writing the slogan, Sushma came second
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के छठें दिन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने कलाकृति उकेर कर यातायात जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रतिमा शुक्ल ने प्रथम, जबकि सुषमा मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान शालिनी शुक्ला ने प्राप्त किया। इन छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर कहा गया कि यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसकी अनदेखी काफी भारी पड़ती है।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने वाले छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अलग अलग प्रकार के चित्र उकेरते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले स्लोगन लिखे। प्राचार्य जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि देेश में सबसे ज्यादा मार्ग दुर्घटना यातायात नियमों की अनदेखी के चलते होती है। लोग जल्दबाजी में ट्रैफिक कानून तोड़ कर खुद का नुकसान करने के साथ ही दूसरों के लिए दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। इससे बचाव के लिए खुद के साथ ही दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक बनाया जाना चाहिए। इससे सड़क दुर्घटना में काफी हद तक कमी लाना संभव है। स्लोगन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ प्रवीण कुमार यादव एवं डॉ अवधेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed