{"_id":"6ac5485b3ea50f8b1101888f","slug":"pranjal-won-silver-in-wrestling-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-166442-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दंगल में प्रांजल ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दंगल में प्रांजल ने जीता रजत
Wed, 07 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पहलवान प्रांजल यादव ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इटावा के सैफई में तीन से पांच अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के 79 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांजल ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मुकाबले में वाराणसी मंडल के पहलवान से कुछ अंकों के अंतर से हार के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
प्रांजल का पहला मुकाबला आजमगढ़ मंडल के पहलवान से हुआ। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में उनका सामना मुरादाबाद मंडल के पहलवान से हुआ, जिसमें भी प्रांजल ने जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में झांसी मंडल के पहलवान को हराकर उन्होंने फाइनल का टिकट पक्का किया।
फाइनल मुकाबला वाराणसी मंडल के पहलवान के साथ हुआ। दोनों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा। अंतिम दौर में कुछ अंकों के अंतर से प्रांजल को हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक मिला। मंगलवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने प्रांजल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश स्तर पर लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंचना प्रांजल की मेहनत और खेल कौशल को दर्शाता है। रजत पदक जिले के लिए अच्छी उपलब्धि है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। प्रशिक्षक अभिषेक उपाध्याय ने भी प्रांजल के प्रदर्शन पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।