फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power system will improve in the district Soon

जल्द सुधरेगी जिले का बिजली व्यवस्था

Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुख्य आयोजन में लखनऊ से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इनका लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई जाएगी।
विज्ञापन


अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण यहां आयोजित समारोह में दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा करेंगे। श्री वर्मा जमुनीपुर व इंजीनियरिंग कालेज में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


जलालपुर में बने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा जलालपुर तहसील स्तरीय बिजली घर का लोकार्पण जलालपुर विधायक शेरबहादुर सिंह द्वारा किया जाएगा। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के यादवनगर में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी समारोहपूर्वक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा के खासपुर व किछौछा में बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र  का शिलान्यास विधायक अजीमुलहक पहलवान तथा आलापुर तहसील के न्यौरी मे बनने वाले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक भीमप्रसाद सोनकर द्वारा किया जाएगा। यहां इन सभी जगहों पर होने वाले आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed