फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   power supply

Ambedkar Nagar News: दिनभर गुल रही एक लाख आबादी की बिजली

Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
power supply
महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने के चलते महरुआ उपकेंद्र से पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं होने से करीब एक लाख आबादी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र के पतौना, नसीरपुर व वेस्ट फीडर से करीब एक लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। तीनों फीडर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह करीब पांच बजे बाधित हो गई। कई घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। उन्हें बताया कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट मुख्य लाइन का तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई हैं। लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

दोपहर में आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली लेकिन दस मिनट बाद फिर बिजली कट गई। उन्हें उपकेंद्र से बताया गया कि दारीडीहा व किशुनीपुर में तार टूट गया है। इसके चलते देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed