फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Posts of teachers lying vacant for years, how to educate children

वर्षों से खाली पड़े शिक्षकों के पद, कैसे हो बच्चों की पढ़ाई

Sun, 21 Aug 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Posts of teachers lying vacant for years, how to educate children
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की पढ़ाई खस्ताहाल है। कहीं प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से रिक्त है, तो कहीं प्रमुख विषयों के शिक्षक की नदारद हैं। इससे इन विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लंबे समय से संचालित इन स्कूलों में शिक्षक व संसाधनों का संकट अब इनके औचित्य पर ही सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधा व बेहतर शिक्षा न मिल पाने में हो रही दिक्कत के चलते अभिभावक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिरौली रानीमऊ व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीरगंज में अपने बच्चों का प्रवेश कराने से कतरा रहे हैं। बच्चों को सस्ती व बेहतर शिक्षा देने की मंशा भी इससे धूमिल हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने शासन प्रशासन से अविलंब इन विद्यालयों में शिक्षक व अन्य संसाधनों के संकट को दूर किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा विद्यालय
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कम्हरिया में प्रधानाचार्य व शिक्षक सहित कुल 11 पद सृजित हैं। इसमें प्रधानाचार्य का ही पद रिक्त चल रहा है। शिक्षकों का संकट ऐसा कि विद्यालय सिर्फ दो शिक्षक अंग्रेजी विषय के घुरईप्रसाद व सामाजिक विज्ञान विषय के अजय वर्मा के भरोसे चल रहा है। प्रमुख विषय हिन्दी, गणित, विज्ञान, कला व संस्कृत विषय के शिक्षकों का पद 2011 से खाली पड़ा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य घुरई प्रसाद ने बताया कि इसकी जानकारी विभाग को दी जा चुकी है। कनिष्ठ लिपिक के एक व चतुर्थ श्रेणी के दो पद भी वर्षों से खाली पड़े हैं। कक्षा नौ में 21 तो कक्षा 10 में 45 बच्चे पंजीकृत है। प्रमुख विषयों के लिए ही शिक्षक न होने की वजह से ही यहां छात्रों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी सभी विषय के शिक्षकों की तैनाती
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहिरौली रानी मऊ की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। फिलहाल यहां प्रधानाचार्य के पद पर विद्यावती की तैनाती है। संस्कृत विषय के लिए शिक्षिका सीमा, हिन्दी के लिए चेतना, सामाजिक विज्ञान विषय के लिए वंदना की तैनाती है। प्रमुख विषय विज्ञान, गृहविज्ञान व गणित के शिक्षक की तैनाती का इंतजार वर्ष 2012 से है। जीवविज्ञान विषय के शिक्षक की कुर्सी 2020 तो अंग्रेजी विषय के शिक्षक की कुर्सी 2021 से खाली है। लिपिक का एक पद व चतुर्थ श्रेणी का दो पद शुरुआती दौर से ही रिक्त चल रहा है। यहां पर पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 140 है। कक्षा नौ में 60 तो कक्षा 10 में 80 छात्र छात्राएं हैं। सभी विषयों के शिक्षक न होने से बच्चों को समुचित शिक्षा भी नहीं मिल पा रही है।
तीन शिक्षकों पर 159 बच्चों का जिम्मा
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीरगंज का हाल भी बदहाल है। यहां पर प्रधानाचार्य पद पर सुरेशलाल श्रीवास्तव की तैनाती है। हिन्दी विषय के लिए मुकेश कुमार, जीव विज्ञान के लिए रामजतन, सामाजिक विज्ञान के लिए प्रदीप कुमार की तैनाती है। गृह विज्ञान, संस्कृत व गणित विषय के शिक्षकों की कुर्सी वर्ष 2012 से रिक्त है तो अंग्रेजी शिक्षक का पद 2022 से खाली चल रहा है। प्रधानाचार्य सुरेशलाल ने बताया कि कुल 159 बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा नौ में 50 तो हाईस्कूल में 109 बच्चे पंजीकृत हैं। कनिष्ठ लिपिक के पद पर विकास चंद्र की तैनाती है, जबकि चतुर्थ श्रेणी का दो पद रिक्त है।
अभिभावकों ने जतायी नाराजगी
अभिभावक महेन्द्र प्रसाद, रामजीत, राधेश्याम, सूर्यबलि आदि ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के संकट पर कड़ी नाराजगी जतायी। कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का तमाम दावे करती है, लेकिन राजकीय स्कूलों में शिक्षक व संसाधनों का क्या हाल है इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका प्रतिकूल असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। सरकार को गंभीरता से रिक्त पड़े पदों पर शिक्षिकों की तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए।

शासन से किया गया पत्राचार
राजकीय स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरने के लिए शासन से पत्राचार किया जा चुका है। विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती की जिम्मेदारी शासन स्तर से की जाती है। फिलहाल सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा देने का पूरा प्रयास सुनिश्चित कराया जाता है।
प्रवीन कुमार मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed