फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Post

डाकघर का सर्वर फेल, 30 लाख का लेनदेन प्रभावित

Tue, 08 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Post
अंबेडकरनगर। अकबरपुर प्रधान डाकघर का सर्वर मंगलवार को फेल रहा। गड़बड़ी दूर न होने के चलते लगभग पूरे दिन डाकघर में विभिन्न प्रकार के कार्य पूरी तरह प्रभावित हुए। इससे लगभग 30 लाख रुपये का लेनदेन ठप हो गया। सर्वर न होने से मंगलवार को आधार कार्ड बनने का कार्य भी पूरी तरह ठप रहा। विभिन्न कार्यों के लिए नागरिकों ने इस बीच नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन सर्वर फेल रहता है। इससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही विभिन्न कार्यों के लिए नागरिकों का अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह दस बजते-बजते डाकघर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच गए। अलग-अलग पटल पर विभिन्न कार्य के लिए उपभोक्ता लाइन में लग गए। कुछ देर बाद उन्हें बताया गया कि सर्वर फेल है। ऐसे में आज कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा। बताते चलें कि सोमवार दोपहर करीब सर्वर फेल हो गया था, जिससे विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हुए थे। हालांकि दोपहर बाद गड़बड़ी दूर कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। मंगलवार को सुबह से ही सर्वर फेल हो गया, जो शाम तक दुरुस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से एक तरफ जहां लेनदेन का कार्य प्रभावित हुआ, वहीं रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट समेत कई अन्य प्रकार के कार्य पूरी तरह ठप रहे। सर्वर दुरुस्त होने के इंतजार में काफी देर तक उपभोक्ता विभिन्न खिड़कियों पर लाइन में लगे रहे, लेकिन बाद में मायूस होकर लौटना पड़ा। अकबरपुर के राजमन व शहजादपुर के सत्यनरायन ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि डाकघर में आए दिन सर्वर फेल ही रहता है। इससे अकसर उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए डाकघर प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। इस बीच सर्वर फेल होने से आधार कार्ड बनने का कार्य भी प्रभावित रहा। आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए बड़ी संख्या में लोग डाकघर पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सर्वर फेल होने की जानकारी मिली। सोमवार को भी सर्वर फेल हुआ था, लेकिन स्थानीय टेक्नीशियन द्वारा उसे दुरुस्त करा लिया गया, लेकिन मंगलवार को कोशिश के बावजूद दुरुस्त नहीं हो सका। इसके लिए अयोध्या जनपद से टेक्नीशियन को बुलाया गया है। देर शाम तक सर्वर दुरुस्त कर लिया जाएगा। सर्वर फेल होने से लगभग 30 लाख का कार्य प्रभावित हुआ है।
नूतन सिंह, विपणन अधिकारी, डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed