{"_id":"67b6255664489d97140c6bc0","slug":"population-of-70-thousand-will-get-uninterrupted-electricity-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-129791-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 70 हजार की आबादी को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 70 हजार की आबादी को मिलेगी निर्बाध बिजली
Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
भीटी बिजली उपकेंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोटवा महमदमपुर 132 ट्रांसमीशन से भीटी तहसील बिजलीघर तक 97 लाख रुपये की लागत से 35 किलोमीटर की नई बिजली लाइन खींची जाएगी। यह काम होने से 50 से अधिक गांव की 70 हजार आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
जिले की 23 लाख आबादी को 42 बिजली उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। वर्तमान में भीटी तहसील के बिजलीघर को जिला मुख्यालय के बरवा बैरमपुर उपकेंद्र से आपूर्ति दी जा रही है। यह बिजली की लाइन कई दशक पूर्व खींची गई थी, जो समय बीतने के साथ ही जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बीते दो वर्ष से गर्मी के दिनों में इन गांवों में सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पाती है। उपभोक्ताओं की इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली विभाग ने नई बिजली का लाइन खींचे जाने का निर्णय लिया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर यह कार्य शुरू हो जाएगा।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
वनगांव, उमरावा, तमोली, तेरिया, अढनपुर, सम्मनपुर, मदारभारी, सझवा, बरियाएं, बेला, महमूदपुर, रामपुर गिरंट, बथुआ, चंदौखा, मच्चेपुर, सिगरा, काही, परवारभारी, दुल्लापुर, भीटी समेत 50 से अधिक गांव के ग्रामीणों को गर्मी के दिनों मेंं बिजली की कटौती का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या भी नहीं रहेगी। सुजीत कुमार, दिनेश सिंह, सूबेदार तिवारी, केदारनाथ, राकेश वर्मा, सुरेश प्रजापति समेत अन्य किसानों ने बताया कि बिजली व्यवस्था सुधरने से फसलों की समय पर सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन
कुटीर उद्योगों को भी लगेंगे पंख
क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुटीर उद्योग लगे हैं। ये उद्योग हजारों लोगों की जीविका के साधन हैं। लगातार बिजली की कटौती से उद्योग चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। नई लाइन खिंचने के बाद 18 घंटे बिजली की आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
लंबे समय से भीटी तहसील में निर्बाध बिजली की आपूर्ति में जर्जर लाइन बाधा बनी हुई थी। नई बिजली की लाइन खींचे जाने के बाद 50 से अधिक गांव को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। -राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता