फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pooja's Namkeen is providing employment to women

Ambedkar Nagar News: पूजा की नमकीन महिलाओं को दे रही रोजगार

Mon, 17 Nov 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pooja's Namkeen is providing employment to women
 पूजा। 
अंबेडकरनगर। कटेहरी विकासखंड की पूजा देवी ने नमकीन व्यवसाय शुरू कर अपने दम पर आत्मनिर्भरता की राह बनाई। सीमित साधनों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे अपने उत्पाद को स्थानीय बाजारों में पहचान दिलाई। पूजा देवी के प्रयासों से गांव की 10 महिलाएं आज नमकीन निर्माण, पैकिंग और बिक्री से जुड़ी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण से संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं कटेहरी क्षेत्र के दुल्लापुर गांव की महिलाएं बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वर्ष 2022 से स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं ने कुछ समय पूर्व नमकीन बनाने से लेकर पैकिंग और बिक्री का काम शुरू किया। समूह की संचालक पूजा ने बताया कि इस कार्य से अब तक 10 महिलाओं को जोड़ा जा सका है। यह सभी महिलाएं खुद नमकीन तैयार कर उनकी पैकिंग कर बाजार से लेकर अलग-अलग स्थानों पर भेज रहीं हैं। नमकीन की सबसे अधिक मांग गांव की दुकानों के अलावा होटल व ढाबों पर हैं। कई बार स्थिति यह हो जाती है कि मांग भी पूरी नहीं हो पाती। पूजा बताती हैं कि शुरुआत में उत्पादन और बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। अभी प्रतिदिन आठ से 10 किलोग्राम नमकीन की बिक्री हो रही है, जिसकी कीमत 120 से लेकर 180 रुपये प्रति किग्रा तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed