फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Polling parties will leave today

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Wed, 02 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today
अंबेडकरनगर। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को 2075 पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथ के लिए रवाना होंगी। चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि पोलिंग पार्टियां न सिर्फ जिला मुख्यालय स्थित हवाई पट्टी, बल्कि राजकीय एकलव्य स्टेडियम से भी रवाना होंगी। एकलव्य स्टेडियम से जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र, जबकि हवाई पट्टी से अकबरपुर, कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथ पर पहुंचने में मुश्किल न हो, इसके लिए अधिग्रहीत किए गए 7189 छोटे-बड़े वाहन मंगलवार को ही हवाई पट्टी पर पहुंच गए। पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथ तक पहुंचने में समस्या न हो, इसके लिए मंगलवार को संबंधित स्थलों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

छठे चरण में तीन मार्च को जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदान सकुशल निपट सके, इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथ के लिए रवाना होंगी। मतदाताओं को मतदान में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए कुल 1143 मतदान केंद्र, जबकि 2075 मतदेयस्थल बनाए गए हैं। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में 464 बूथ, टांडा में 360 बूथ, आलापुर में 386 बूथ, जलालपुर में 404 बूथ, जबकि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में 461 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों स्थलों पर तैयारियां पूरी
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने वाले स्थल हवाई पट्टी व राजकीय एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। इन दोनों स्थानों से कुल 2075 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। राजकीय खेल स्टेडियम से 790 पोलिंग पार्टियां, जबकि हवाई पट्टी से 1285 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यहां प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग शिविर बना दिए गए हैं। इस बीच मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने दोनों स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी पर पहुंचे पांच हजार से अधिक वाहन
पोलिंग पार्टियों को संबंधित बूथ तक पहुंचने में मुश्किल न हो, इसके लिए अधिग्रहीत किए गए पांच हजार छोटे-बड़े वाहनों ने मंगलवार को अकबरपुर हवाई पट्टी पर पहुंचकर आमद दर्ज कराई। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक पहुंचाने के लिए 7189 वाहन अधिग्रहीत किए गए थे। इसमें 209 बस, 653 मिनी बस, 2911 प्राइवेट जीप, 818 मोटर कैब, 494 मैक्सी कैब, 791 ट्रक, 515 मिनी ट्रक, डिलीवरी वाहन 898 शामिल हैं। इनमें लगभग 5 हजार वाहन पहुंच गए।

इंजीनियरिंग कॉलेज व खेल स्टेडियम बना स्ट्रांग रूम
जिस प्रकार से इस बार दो अलग-अलग स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, उसी प्रकार से पहली बार दो अलग-अलग स्थानों पर मतों की गणना भी की जाएगी। आलापुर व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां राजकीय खेल स्टेडियम से रवाना होंगी, तो मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेडियम में ही बने स्ट्रांग रूम में उन्हें ईवीएम जमा करनी होगी। हवाई पट्टी से अकबरपुर, कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, लेकिन उन्हेें ईवीएम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा करनी होगी। कारण यह कि इन तीन विधानसभा सीटों की मतगणना राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed