फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Polling parties will leave today

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 27 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave today
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों से कुल 2754 पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। 270 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। प
विज्ञापन

ोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालय से रवाना होने में किसी भी प्रकार की मुश्किलें न हों, इसके लिए जिम्मेदारों ने मंगलवार को ही संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उधर, 29 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को ही जिले की सीमाओं पर कुल 27 बैरियर लगाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया। बुधवार शाम 5 बजे से जिले की सीमाओं को मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 952 मतदान केंद्रों व 2754 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मतदान से एक दिन पहले बुधवार को संबंधित मतदान केंद्रों पर संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी ब्लॉक मुख्यालय से सुबह 10 बजे से ही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को कुल 2754 पोलिंग पार्टियां सभी नौ ब्लॉक मुख्यालयों से संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगी। बताया कि प्रत्येक पार्टी में चार कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय होंगे। ऐसे में कुल 11 हजार 16 कर्मचारी शामिल हैं। बताया कि 270 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना होने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। इस बीच मंगलवार को संबंधित तहसील के एसडीएम ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही तैयारियों में लगे जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा गया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के दौरान किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं होनी चाहिए। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

आज सील हो जाएंगी जिले की सीमाएं
29 अप्रैल को होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बुधवार से जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सीमा पर कुल 27 बैरियर बनाए गए हैं। वैसे तो मंगलवार को ही बैरियर पर जिले की पुलिस की तैनात कर दी गई है, लेकिन बुधवार की शाम 5 बजे से फोर्स बैरियर पर बढ़ा दी जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में भी दो-दो बैरियर लगाए जाएंगे। ऐसे में कुल 36 बैरियर लगाए जाएंगे, जहां तैनात सुरक्षा बलों की ओर से प्रत्येक आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed