फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Politics

सपा, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 1

Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Politics
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारी गहमागहमी के बीच सोमवार को अंतिम दिन सपा, भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों समेत 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके अलावा बसपा प्रत्याशी ने दूसरी बार सोमवार को भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक अन्य सेट में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पर्चा दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 20 हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन प्रमुख दलों के अलावा निर्दल प्रत्याशियों का नामांकन सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास का क्षेत्र भारी गहमागहमी का गवाह बना। प्रमुख दलों के साथ ही कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह का नामांकन कराने के लिए भारी लावलश्कर हवाईपट्टी तक पहुंचा। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए निकले जुलूस में भाजपा के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्त, अयोध्या महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र मोहन मिश्र उर्फ छोटे आदि भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे। सपा प्रत्याशी सुभाष राय ने सोमवार को एमएलसी व जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा के साथ जलालपुर से जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सेट में नामांकन किया। इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुनील मिश्र का नामांकन कराने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। प्रदेश महासचिव शिवशंकर पाण्डेय, संगठन मंत्री अशोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह, अनीस खां, जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, रेहान जैदी, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुंवर चौहान ने सादगी के साथ चंद कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

बसपा प्रत्याशी डॉ. छाया वर्मा ने एक बार फिर सांसद रितेश पाण्डेय, अनिरुद्ध वर्मा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वे इसके पहले तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी थीं। सोमवार को निर्दल प्रत्याशी मुराद अली ने दो सेट, कम्युनिस्ट पार्टी के अनिरुद्ध ने एक, पीस पार्टी के राशिद उमर ने तीन, निर्दल जितेंद्र ने एक, आधी आबादी पार्टी से अरुणा सिंह ने एक, बहुजन मुक्ति पार्टी के जगराम ने एक, जन अधिकार पार्टी के विनय ने एक, निर्दल शाह हुसैन ने एक, राष्ट्रवादी पार्टी के राममधुर ने एक, सुभासपा के रविकांत ने दो, निर्दल विजय बहादुर ने एक, निर्दल नीरज कुमार ने एक व मौलिक अधिकार पार्टी के रवींद्रनाथ ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 20 हो गई। नामांकन के अंतिम दिन 18 नए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। बसपा की छाया वर्मा के अलावा निर्दल रामनिहोर पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed