फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Policemen should always be aware of health

स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहें पुलिसकर्मी

Wed, 17 Mar 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Policemen should always be aware of health
अंबेडकरनगर। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। स्वास्थ्य बेहतर रहे, इसके लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य का नियमित जांच कराते रहना चाहिए। इससे शरीर में यदि कोई दिक्कत होती है तो वह समय से पता चल जाती है। यह विचार बुधवार को पुलिस कार्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में एसपी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। कहा कि पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। यदि उन्हें कोई दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सकों से सलाह लें। शिविर में मौजूद महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को कड़ी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें फिट रहने की जरूरत है। उन्हें अपने खानपान आदि पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक आलम, फिजीशियन डॉ. प्रदीप कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. एमपी सिंह आदि ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारीजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसमें कुल 87 महिलाओं व पुरुषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कियागया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed