Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police will prepare for Holi by taking cognizance of 10 year old incidents

Ambedkar Nagar News: 10 साल पुरानी घटनाओं का संज्ञान लेकर पुलिस करेगी होली की तैयारी

Mon, 03 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police will prepare for Holi by taking cognizance of 10 year old incidents
अंबेडकरनगर। आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है। नियमित रूप से वर्चुअल मीटिंग करके शासन और अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि 10 वर्ष पूर्व होली के दौरान छोटी से छोटी घटना को संज्ञान में लिया जाए।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि होली के समय संवेदनशीलता बढ़ जाती है। ऐसे में होली के समय पीआरवी पर मिलने वाली सूचना को संज्ञान में लिया जाए। जहां से विवाद की सूचना मिली है, उन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करें। पुरानी रंजिश से संबंधित मामलों को ध्यान में रखा जाए। होलिका स्थल का निरीक्षण करने के बाद उसकी रिपोर्ट समय से भेज दें।
विज्ञापन

होलिका स्थल का पुलिस निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार कर अपने उच्चाधिकारियोंं को दें। होलिका स्थल के निरीक्षण और रिपोर्ट बीट सिपाही बनाएंगे। पुराने त्योहार रजिस्टर को पलटने की परंपरा को छोड़ दें, नए सिरे से सभी होलिका और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बनेंगे वॉलंटियर
होलिका दहन स्थल के आसपास रहने वाले लोगों की सूची भी बनाई जाए। पुलिस इनको वाॅलंटियर के रूप में नामित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोगी के रूप में नामित करें ताकि किसी प्रकार का कोई बवाल न होने पाए, इसके लिए पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed