{"_id":"60a2a4378ebc3e299356164b","slug":"police-strictly-follows-lockdown-ambedkar-nagar-news-lko578448764","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस ने की सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस ने की सख्ती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आंशिक लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सक्रिय दिखी। जगह-जगह प्रमुख मार्गों व बाजारों में बैरियर लगाकर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया। सिर्फ उन्हीं लोगोें को बैरियर पार करने दिया जा रहा था, जो घर से बाहर निकलने के ठोस कारण बता रहे थे। बगैर किसी ठोस कारण के बाहर निकलने वालों को चेतावनी के साथ बैरियर से ही लौटा दिया जा रहा था। इस बीच मास्क को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान भी पुलिस कर्मियों ने चलाया। बगैर मास्क वालों का न सिर्फ चालान किया, बल्कि जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि दोपहर बाद प्रमुख बाजारों व मार्गों पर लगभग पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।
आंशिक लॉकडाउन होने के बावजूद जिले में इसका शत-प्रतिशत पालन नहीं कराया जा रहा था। न सिर्फ विभिन्न प्रकार की दुकानेें खुल रही थीं, बल्कि प्रमुख मार्गों पर आवागमन भी दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था। इसे लेकर अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से खबर का भी प्रकाशन किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने आंशिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया था।
एसपी के सख्त आदेश का सोमवार को असर भी दिखा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद आंशिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पर सड़क पर उतर पड़ा। जिला मुख्यालय से लेकर नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों व प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने आवागमन लगभग पूरी तरह बंद कर दिया। सिर्फ उन्हीं को बैरियर से पार जाने दिया जा रहा था, जो बाहर निकलने का ठोस कारण बता रहे थे। बगैर किसी ठोस कारण के बाहर निकलने वालों को चेतावनी के साथ लौटा दिया जा रहा था। जिला मुख्यालय पर पुराने तहसील तिराहा, दोस्तपुर तिराहा, पहितीपुर तिराहा, पटेलनगर तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, फव्वारा तिराहा, शहजादपुर चौक समेत कई क्षेत्रों में लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
इस बीच सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान भी चला। बगैर मास्क वालों का न सिर्फ चालान किया गया, बल्कि उनसे जुर्माना भी वसूला गया। उधर, एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि आंशिक लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।