फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police raid on guest house, young men and women found

Ambedkar Nagar News: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, मिले युवक-युवतियां

Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Mar 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police raid on guest house, young men and women found
जलालपुर में गेस्ट हाउस में छापेमारी के दौरान मौजूद भीड़।
अंबेडकरनगर। जलालपुर इलाके में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान मौके से दो युवतियां व दो युवक एक दूसरे के साथ बैठे मिले। चारों युवक-युवतियों और गेस्ट हाउस संचालक को कोतवाली पर लाया गया। छानबीन के दौरान दोनों युगलों ने एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

वहीं, गेस्ट हाउस संचालन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले। फिलहाल पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। संचालक व दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया है। साथ ही दोनाें युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जलालपुर के उसरहा मित्तूपुर बाजार के पास एक गेस्ट हाउस का संचालन पिछले कुछ समय से किया जा रहा है। यह गेस्ट हाउस आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है और इसका संचालन करने का जिम्मा नेवादा के संगम मौर्य के पास है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि इस गेस्ट हाउस में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार दोपहर बाद जलालपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ यहां छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 18 कमरे वाले इस गेस्ट हाउस के दो कमरों के एक-एक युवक-युवती बैठे मिले। पुलिस ने सभी युवक-युवतियों से पूछताछ की तो उन्होंने एक दूसरे के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। वहीं, संचालक संगम से गेस्ट हाउस से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं करा पाया।

इसके बाद पुलिस पांचों लोगों को कोतवाली लेकर आई। यहां दोनों युवतियों के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्दगी दे दी गई। वहीं, संचालक व दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में दोनों युगल बालिग मिले हैं। अन्य किसी आरोप की पुष्टि भी नहीं हुई है। गेस्ट हाउस व संचालक पर कार्रवाई एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed