{"_id":"670c1b7b15c9129d2b0e9d3d","slug":"police-raid-at-midnight-at-mafia-ajays-house-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122798-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: माफिया अजय के घर आधी रात पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: माफिया अजय के घर आधी रात पुलिस का छापा
Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमहरुआ (अंबेडकरनगर)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिंह सिपाही के लोकनाथपुर स्थित घर पर शनिवार देर रात महरुआ पुलिस ने छापा डाला। यहां सील हुए घर को खोलकर एक आयोजन की शिकायत हुई थी। पुलिस टीम के अनुसार मौके पर घर बंद पाया गया।
पूर्व प्रमुख अजय सिंह सिपाही के घर को प्रशासन ने आपराधिक इतिहास को देखते हुए सील कर रखा है। इस बीच अजय के बाबा श्याम सहाय सिंह का तीन दिन पहले लखनऊ में निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार यहां लाकर किया गया। इस बीच किसी ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी कि घर को खोलकर तेरहवीं संस्कार से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं।
इस सूचना के बाद महरुआ पुलिस टीम देर रात घर पहुंची। एसओ दिनेश सिंह के अनुसार घर सील पाया गया। वहां कोई आयोजन नहीं हो रहा था। हालांकि छापे के इस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर पूर्व प्रमुख के समर्थकों ने लिखा कि तेरहवीं तक अब सभी लोगों से मुलाकात घर के बाहर न करते हुए थोड़ी दूर स्थित पंचायत भवन पर की जाएगी। उधर अजय सिपाही ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लिखा कि मौजूदा परिस्थितियों में भी अगर गंदी सोच के साथ राजनीति हो रही है तो यह गलत है। समय बदलता जरूर है। उन्होंने 22 अक्तूबर को तेरहवीं के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस पूरी स्थिति को सामने रखने की बात कही है।