फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police is ready to follow the lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने को मुस्तैद रही पुलिस

Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police is ready to follow the lockdown
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर शुक्रवार को भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाकर बगैर मास्क लगाने वालों के विरुद्ध न सिर्फ कार्रवाई की, बल्कि जुर्माना भी लगाया। उन्हीं को बैरियर से पार होने दिया जा रहा था, जो लोग ठोस कारण बता रहे थे। पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि प्रमुख सड़कों व बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना संकट को देखते हुए घोषित लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर पुलिस प्रशासन शुक्रवार को भी सक्रिय दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों व बाजारों में जगह-जगह बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हीं लोगों को बैरियर पार करने दे रहे थे, जिन्होंने मास्क लगा रखा था। साथ ही उनके पास बाहर निकलने का ठोस कारण था। बगैर मास्क वालों के विरुद्ध इस दौरान कार्रवाई भी की गई। न सिर्फ चालान किया गया, बल्कि जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती का ही नतीजा रहा कि प्रमुख बाजारें बंद रहीं, जिससे बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि सुबह व शाम के समय सड़कों पर कुछ चहल-पहल बढ़ी, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को सड़क से हटा दिया। अकबरपुर नगर में पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर चौराहा व पटेलनगर तिराहा के निकट लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बसखारी, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, आलापुर व टांडा में भी पुलिस कर्मियों ने जांच अभियान चलाया। साथ ही लोगों से कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील भी की। उधर, एएसपी संजय राय ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। यदि किसी ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed