फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police caught two cow smugglers running away after being hit

टक्कर मार कर भाग रहे दो गो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police caught two cow smugglers running away after being hit
भीटी (अंबेडकरनगर)। पुलिस वाहन को टक्कर मार कर भाग रहे दो अंतरजनपदीय गो तस्करों को भीटी पुलिस टीम ने दबोच लिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर सरगना समेत चार आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 21 संरक्षित पशु बरामद किए, इनमें से छह की मौत हो चुकी थी। यह तस्कर पशुओं को लेकर बिहार जाने की कोशिश में थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भीटी थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार रात में निरीक्षण के दौरान सूचना मिली कि तस्करों का एक गैंग संरक्षित पशुओं को ट्रक से खजुरी बाजार की तरफ से गुजर रहा है। इस जानकारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी जलाकर ट्रक को रोकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चालक पुलिस जीप में टक्कर मारते हुए मौके से भागने लगा।
विज्ञापन

इसकी सूचना भीटी पुलिस को देकर टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक का पीछा किया गया। भाग रहे तस्करों का ट्रक निर्माणाधीन सड़क के कारण खजुरी व रिउना बाजार के बीच रास्ते में फंस गया। पीछा कर रही पुलिस टीम मौके से दो गो तस्करों को ही दबोचने में सफल रही जबकि सरगना समेत चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरता के साथ लदे 21 संरक्षित गोवंश मिले। इनमें से छह पशुओं की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ गए पशु तस्करों की पहचान अहिरौला आजमगढ़ निवासी संजय गौतम व पीठापुर निवासी शाह आलम के रूप में हुई। कोतवाल विजेन्द्र शर्मा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए भी अलग अलग गठित पुलिस टीमों को जुटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed