फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Police arrested five members of interstate ganja smuggler gang

Ambedkar Nagar News: पुलिस ने दबोचे अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्य

Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police arrested five members of interstate ganja smuggler gang
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना मालीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को भदोही पुलिया के पास घेराबंदी कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया। आरोप है कि पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। किसी तरह टीम ने बचाव करते हुए आरोपी को पकड़ा। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार रात भ्रमण के दौरान पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग एक डीसीएम वाहन से गांजा लेकर जलालपुर से मालीपुर की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भदोही पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी बीच डीसीएम वाहन पहुंच गया। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

किसी तरह पुलिस टीम ने वाहन रोक कर रिशू सिंह, रविंद्र सिंह, विपिन पटेल, निवासी प्रयागराज, प्रमोद कुमार व अशोक कुमार निवासी बेगूसराय, बिहार को दबोच लिया। उनके पास से 48.250 किलोग्राम गांजा, दो असलहे, एक डीसीएम वाहन, सात मोबाइल, 4270 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कल्लन, सिपाही मोहम्मद रसूलपुर, धनंजय यादव, तुषार यादव, रविशंकर, तन्मय तिवारी, स्वाट टीम के अजय यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed