{"_id":"68dd643796d03f974402efb2","slug":"police-arrested-11-miscreants-and-sent-them-to-jail-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143042-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 11 मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 11 मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Wed, 01 Oct 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले भर में महिलाओं व छात्राओं के साथ अश्लीलता और अभद्र टिप्पणी करने वाले 11 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अकबरपुर से निबियहवा पोखरा निवासी आजाद, जहांगीरगंज के मानापुर निवासी उमेश कुमार, बसखारी में दरगाह रसूलपुर निवासी आसिफ, कसदहा मोड़ से सिकंदर निषाद और कटका में हिसामुद्दीनपुर पिपरा निवासी अर्शिल को महिलाओं व छात्राओं से अश्लील टिप्पणी करते हुए पकड़ा गया। वहीं, अहिरौली में पियारेपुर मार्ग से विनोद राजभर व हाथपाकड़ चौराहे से सुधांशु यादव, जैतपुर में उदयापुर निवासी अमरदीप राजभर, राजेसुल्तानपुर में प्रतापपुर रुपईपट्टी निवासी श्यामकुमार, भीटी में दिलावलपुर निवासी सनी निषाद और महरुआ में करौनी मंशापुर निवासी मोनू को अभद्रता करते वक्त पकड़ा गया। प्रभारी मिशन शक्ति शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।