{"_id":"5f1d94d78ebc3e639a6a9496","slug":"police-ambedkar-nagar-news-lko532540035","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बेटी व पिता को पीटा, पिता पुत्र पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर बेटी व पिता को पीटा, पिता पुत्र पर केस दर्ज
विज्ञापन
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक दिन पहले रंजिश को लेकर पिता पुत्र ने मिलकर एक महिला तथा उसके पिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई में महिला तथा उसका पिता घायल हो गए।
घायल महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, गाली गलौज, धमकी व तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ निवासी शालिनी सिंह पत्नी आदित्य सिंह शनिवार सुबह अपने घर पर मौजूद थी।
आरोप है कि रंजिश को लेकर विपक्षी राणा प्रताप सिंह तथा उनके पुत्र ऋतिक सिंह ने लाठी-डंडे से शालिनी सिंह के ऊपर हमला कर दिया। शालिनी सिंह जैसे तैसे अपने को बचा कर अपने घर में घुस गई। आरोपी घर में भी घुस गए, तथा पीड़िता के साथ साथ बीच बचाव कर रहे आजमगढ़ निवासी उसके पिता सत्येंद्र सिंह की भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने इस दौरान घर में रखे सामान को भी तोड़ फोड़ दिया।
विज्ञापन
पिटाई में दोनों लोग घायल हो गए। शालिनी सिंह ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि घायल की तहरी के प्रार्थना पत्र पर पिता-पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर मारने पीटने, गाली गलौज, धमकी तथा तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।