{"_id":"6106dfe28ebc3e8419594d18","slug":"poles-started-to-be-removed-to-make-four-lanes-ambedkar-nagar-news-lko5894862161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन बनाने के लिए हटाए जाने लगे खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन बनाने के लिए हटाए जाने लगे खंभे
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की नई सड़क को फोरलेन बनाने का कार्य एक बार फिर आगे बढ़ा है। तमाम उठापटक के बाद अब पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत पोलों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। एक किलोमीटर 80 मीटर लंबे इस मार्ग पर दोनों तरफ विभाग को करीब 100 पोलों को शिफ्ट करना है। विद्युत विभाग तेजी से इस कार्य में जुट गया है। हालांकि वन विभाग ने अब तक पेड़ों को हटाने की कार्रवाई शुुरू नहीं की है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में वन विभाग की टीम भी पेड़ों को हटाने का काम शुुरू करेगी। लोक निर्माण विभाग ने फोरलेन सड़क में डिवाइडर का निर्माण शुरू कर दिया है।
अकबरपुर नगर को जाम से निजात दिलाने के लिए बीते दिनों लोक निर्माण विभाग की संस्तुति पर शासन ने अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहे से शहजादपुर पुलिस चौकी तक फोरलेन सड़क निर्माण की अनुमति प्रदान की थी। लगभग एक किलोमीटर 80 मीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए शासन ने 5 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
फोरलेन सड़क निर्माण के लिए जरूरी है कि संबंधित स्थान से विद्युत पोल व पेड़ों को हटाया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने संबंधित विभागों को आवश्यक धनराशि भी मुहैया करा दी है। फिलहाल विभागीय तकनीकी अड़चन के चलते विद्युत पोलों व पेड़ों को हटाने में काफी विलंब हुआ। लम्बी जद्दोजहद के बाद अब विद्युत विभाग ने पोलों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि लगभग 100 विद्युत पोल शिफ्ट किए जाएंगे। यह कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं वन विभाग अब तक पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया नहीं शुरू कर सका है। ऐसे में अभी फोरलेन सड़क के निर्माण में और विलंब हो सकता है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने सड़क में डिवाइडर का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के मानें तो वन विभाग से भी आवश्यक वार्ता चल रही है। जल्द ही पेड़ों के हटाने का कार्य भी शुरू होगा। इसके बाद निर्माण में तेजी आएगी।
तेजी से कराया जाएगा निर्माण कार्य
शहजादपुर फव्वारा तिराहे से शहजादपुर पुलिस चौकी तक फोरलेन सड़क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। विद्युत पोल व पेड़ों के न हटने से कार्य में विलंब हुआ है। फिलहाल विद्युत विभाग इन दिनों पोलों को शिफ्ट कर रहा है। जल्द ही कार्य में और तेजी आएगी।
-शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड