फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Poems by Padma Shri Dr. Surendra and Anamika Ambar will delight you

Ambedkar Nagar News: पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र और अनामिका अंबर की कविताएं करेंगी आनंदित

Mon, 17 Feb 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Poems by Padma Shri Dr. Surendra and Anamika Ambar will delight you
राजकीय हवाई पट्टी पर अंबेडकरनगर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते डीएम व अन्य। स्रोत सूचना विभ
अंबेडकरनगर। 22 फरवरी से शुरू हो रहे अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। डीएम ने राजकीय हवाई पट्टी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही बैठक कर समीक्षा की। इसी के साथ तीन दिनों तक होने वाले कार्यक्रम के लिए कलाकारों के नाम भी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि अंबेडकरनगर महोत्सव में बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्म के जाने-माने कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 22 फरवरी को कार्यक्रम का आगाज होगा। पॉप गायक शबाब साबरी एवं भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह मंच से समा बांधेंगे। 23 फरवरी को गायिका ममता शर्मा की प्रस्तुति के साथ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम होगा। कवि सम्मेलन में डॉ. अनामिका जैन अंबर, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा, शंभू शिखर, दमदार बनारसी, अभय सिंह निर्भीक जैसे तमाम कवि सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

24 फरवरी को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एवं सूफी गायक अल्ताफ राजा जैसे विभिन्न प्रमुख कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी के साथ ही स्थानीय कलाकारों की ओर से भी तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। गांव–गांव से जन–जन को इससे जोड़ा जाए। कार्यक्रम में सुगम आवागमन एवं नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. राजकुमार, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह समेत तमाम विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed