फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   PM aawas yojna

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना से जुड़े 3496 पात्रों के खातों में पहुंची रकम

Wed, 30 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
PM aawas yojna
अंबेडकरनगर। जिले के शहरी क्षेत्र से जुड़े प्रधानमंत्री आवास योजना के 3496 पात्रों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने पात्रों के पक्के आवास का सपना पूरा करने के लिए 30 करोड़ 21 लाख रुपये की रकम पात्रों के खाते में भेज दी है। जिले के सभी पांच नगरीय क्षेत्रों के 805 पात्रों को प्रथम किस्त, 1273 को द्वितीय व 1418 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का पैसा खाते में पहुंच चुका है। इससे पात्र आसानी से पक्के घर का निर्माण शुरू करा सकेंगे। लाभार्थियों का कहना है कि लंबे समय से धनराशि मिलने का इंतजार था। अब धनराशि मिल गई है तो तेजी से निर्माण कार्य कराया जाएगा। बताते चलें कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों को पक्के घर की सौगात दे रही है।
विज्ञापन

जिले के अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के अलावा इल्तिफातगंज व किछौछा नगर पंचायत के 12161 लोगों ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान 1103 आवेदक अपात्र पाए गए थे। शेष 11058 पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए शासन को सूची भेजी गई थी। अब तक शासन की तरफ से 9790 पात्रों को आवास निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराई गई है। लगभग चार माह पूर्व 2691 लाभार्थियों ने अपना उपभोग प्रमाण पत्र डूडा को सौंप दिया था। द्वितीय किस्त के लिए 1273 व तृतीय किस्त के लिए 1418 लाभार्थी शामिल थे। 805 नए पात्रों का चयन होने के बाद डूडा ने शासन से 3496 पात्रों के लिए धनराशि की मांग की थी। गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के पात्रों को धनराशि का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के 3496 पात्रों के खाते में 30 करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई। शासन की तरफ से प्रथम किस्त के रूप में 805 पात्रों को 50 रुपये की दर से चार करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये, द्वितीय किस्त के रूप में 1273 पात्रों के खाते में 1 लाख 50 हजार रुपये की दर से 19 करोड़ 7 लाख 50 हजार रुपये व तृतीय किस्त के रूप में 1418 पात्रों के खाते में 50 हजार रुपये की दर से 7 करोड़ 9 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। राशि मिलने के बाद पात्रों में खुशी का माहौल है। किछौछा की शबनम बानो, टांडा की मालती देवी, अकबरपुर की मीना, इंद्रावती व सुदामा देवी ने धनराशि मिलने पर खुशी जताई है। कहा कि धन मिलने से अब पक्के आवास का सपना पूरा हो सकेगा। लंबे समय से धनराशि मिलने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 3496 पात्रों के खाते में धनराशि पहुंची है। यदि कोई भी व्यक्ति या विभागीय कर्मचारी पात्रों से योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध धन की मांग करता है तो तत्काल शिकायत करें। डूडा ने इसके लिए मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की है। पात्र विभाग के 8573002249 मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अवैध धन मांगने वाले के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- आदित्य कुमार, परियोजना प्रबंधक, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed