फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Players alleged violation of rules, submitted memorandum to DM

Ambedkar Nagar News: खिलाड़ियों ने नियम उल्लंघन का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 08 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players alleged violation of rules, submitted memorandum to DM
.डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे ​खिलाड़ी।
अंबेडकरनगर। जिले के एकलव्य स्टेडियम में 31 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रतियोगिता संचालन पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का आरोप है कि क्रीड़ा अधिकारी और खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। महिला वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर आने वाली खिलाड़ी को दौड़ के दौरान जूता निकालने के कारण डिस्क्वालीफाई कर दिया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि एथलेटिक्स नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। खेलो इंडिया के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में केवल दो इवेंट आयोजित किए गए। पुरुष वर्ग में 5000 मीटर और महिला वर्ग में 3000 मीटर दौड़। खिलाड़ियों ने पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान कोच के अभद्र व्यवहार की भी शिकायत की। इसके अलावा प्रतियोगिता को गुप्त रखने का प्रयास किए जाने की भी बात उन्होंने उजागर की। जिला क्रीड़ा अधिकारी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। विरोध करने पर कोच की ओर से खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने की भी जानकारी दी गई। खिलाड़ियों ने न्याय की मांग करते हुए डीएम से हस्तक्षेप कर नियमों के अनुसार निष्पक्ष जांच की अपील की है। इस दौरान अनामिका, शालिनी, स्वाती, अर्चना, गायत्री, सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed