{"_id":"6500a8ff719e057c2e0b94ce","slug":"platelets-count-machine-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3085-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बेकार पड़ी प्लेटलेट्स काउंट मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बेकार पड़ी प्लेटलेट्स काउंट मशीन
Tue, 12 Sep 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी जिला अस्पताल में जांच के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। डेंगू के मरीज की प्लेटलेट्स काउंट करने वाली मशीन जिला असपताल में खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को निजी पैथालॉजी में जाना पड़ रहा है। प्लेटलेट्स जांच करने वाली मशीन खराब होने के चलते मरीजों को जिला अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जा रहा। मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगाने से बचने के लिए निजी पैथालॉजी में जांच कराने पर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
शुगर व एचआईवी जांच किट का अकाल
जिला असपताल की पैथालॉजी में शुगर और एचआईवी जांच किट भी खत्म हो गई है। मंगलवार शुगर की जांच कराने पहुंचे बेवाना के श्यामलाल ने बताया कि किट के अभाव में उनकी जांच नहीं हो सकी। हेल्थ एटीएम पर भी शुगर किट नहीं थी। इसी तरह किट के अभाव में एचआईवी जांच भी ठप है। जिला अस्पताल के साथ टांडा, जलालपुर व बसखारी सीएचसी और महिला अस्पताल में भी एचआईवी जांच की किट नहीं उपलब्ध है।