फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pipe touched by high tension line, Pradhan died

Ambedkar Nagar News: हाईटेंशन लाइन से छू गया पाइप, प्रधान की मौत

Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pipe touched by high tension line, Pradhan died
बेवाना के हसनपुर जलालपुर में ग्राम प्रधान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण। 
अंबेडकरनगर। घर की छत पर रखे लोहे का पाइप नीचे उतारते समय ऊपर से गुजरे हाईटेंंशन लाइन में छूने से प्रधान की करंट से मौत हो गई। युवा प्रधान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से गांव का हर व्यक्ति स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन

घटना बेवाना थानाक्षेत्र के हसनपुर जलालपुर गांव की है। गांव निवासी वर्तमान प्रधान कन्हैया लाल (31) रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे छत पर रखे पाइप को नीचे उतारने जा रहे थे। लोहे के पाइप को सीधा करने के दौरान वह छत के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट के बिजली की लाइन से छू गया। इससे उसमें करंट प्रवाहित होने लगा और प्रधान उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आननफानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि करंट लगने से प्रधान की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी शादी
कन्हैया के चचेरे भाई अतुल के अनुसार दो वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। उनकी अभी कोई संतान भी नहीं थी। कन्हैया लाल की मौत की खबर जैसे ही अस्पताल से गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। मां गेंदा देवी दहाड़े मारकर रोने लगीं। वह चीखते-चीखते बेसुध हो जा रही थीं। उनकी यह हालत देख वहां मौजूद ग्रामीणोंं की आंखें भी नम हो गईं। पिता केडी भारती का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। पत्नी अन्नू भी बार-बार बेसुध हो जा रही है।

बिजली के तार नहीं हटाए तो होगा आंदोलन

कन्हैयालाल के चचेरे भाई अतुल ने कहा कि उनके भाई ने अपने घर व गांव के बीच से गुजरे बिजली के तार हटवाने के लिए स्थानीय बिजली उपकेंद्र के साथ ही अकबरपुर में विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने तार हटाने की सुध नहीं ली। आज वही तार उनकी मौत का कारण बन बैठा। कहा कि यदि विभाग ने इसके बाद भी तार नहीं हटाया तो आंदोलन जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed