फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pharma company's licence revoked for selling codeine-containing syrups and capsules on fake forms

Ambedkar Nagar News: फर्जी प्रपत्रों पर कोडीन युक्त सिरप और कैप्सूल बेचने पर फार्मा कंपनी का लाइसेंस निरस्त

Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pharma company's licence revoked for selling codeine-containing syrups and capsules on fake forms
अंबेडकरनगर। जलालपुर स्थित न्यू अब्बास फार्मा का लाइसेंस कोडीन युक्त सिरप की 21630 शीशी और करीब 532 बॉक्स कैप्सूल फर्जी प्रपत्रों पर बेचने के मामले में निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


जलालपुर–जफराबाद स्थित न्यू अब्बास फार्मा फर्म का संचालन नसीम हैदर करता है। न्यू अब्बास फार्मा ने 21 अप्रैल 2024 से 22 फरवरी 2025 के बीच कोडिवा 100 मिली और प्रॉक्सोविन स्पास कैप जैसी कोडीन युक्त दवाइयों की भारी मात्रा खरीदी थी। इसके बाद इनके विक्रय का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया था। 25 अक्तूबर को औषधि निरीक्षक की ओर से इनसे अभिलेख मांगे गए थे। 29 अक्तूबर को फर्म संचालक की ओर से विक्रय अभिलेख प्रस्तुत किए गए। इसमें अंबेडकरनगर के अलावा आजमगढ़ और सुल्तानपुर के 70 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स को बिक्री करने का ब्योरा शामिल था।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक की जांच में मेडिकल स्टोर संचालकों ने शपथ पत्र देकर खरीद न करने की बात कही थी। इस मामले में संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि फार्मा कंपनी का लाइेंस निरस्त कर दिया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed