फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Permanent houses will be built

Ambedkar Nagar News: 2145 लाभार्थियों का बनेगा पक्का घर

Sat, 02 Dec 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Permanent houses will be built
 जलालपुर नगर पालिका परिषद में पात्र को पैसा मिलने के बाद तेजी से पूरा होगा आवास निर्माण।  -संवा
सभी सात निकायों के पात्रों के खाते में पहुंचे 31 करोड़ रुपये
विज्ञापन

तेजी से काम कराकर उपभोग प्रमाण पत्र देने का निर्देश
अंबेडकरनगर। शहरी 2145 गरीबों के पक्के आवास का सपना जल्द पूरा होने वाला है। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 2067 लाभार्थियों के खाते में डेढ़ लाख रुपये की दर से द्वितीय किस्त तथा 78 पात्रों के खाते में 50 हजार रुपये की दर से तृतीय किस्त का भुगतान किया है। सभी सात निकायों के पात्रों के में 31 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये की रकम भेजी गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को पक्का आवास मुहैया करा रही है। दिसंबर माह के अंत तक 2145 पात्रों के पक्के आवास का सपना पूरा हो जाएगा। इनमें 78 पात्र ऐसे हैं जिन्हें अंतिम किस्त 50 हजार रुपये का भुगतान हुआ है। यह पात्र आने वाले कुछ ही दिनों में अपने पक्के आवास का सपना पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

2067 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें द्वितीय किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्हें भी तेजी के साथ काम कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश है। एक दिन पहले डूडा की तरफ से अकरबरपुर नगर पालिका के 96, टांडा के 675, जलालपुर के 174, अशरफपुर किछौछा के 389, इल्तिफातगंज के 54, जहांगीरगंज के 299, राजेसुल्तानपुर के 380 पात्रों के खाते में द्वितीय किस्त की रकम भेजी गई है। इसके साथ ही 78 पात्रों को तीसरी किस्त उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पात्रों ने जतायी खुशी
जलालपुर नगर की मीनाक्षी, टांडा नगर के गनपतिपुर के अवधराज, रेनू देवी आदि ने योजना के तहत धनराशि मिलने पर खुशी जतायी। कहा कि उन लोगों ने प्रथम किस्त का भुगतान मिलने के बाद बीम तक का काम पूरा करा दिया था। दूसरी किस्त मिलने का इंतजार कर रहे थे। पैसा खाते में आ गया है अब आगे का काम शुरू कराएंगे। पात्रों ने कहा कि उम्मीद है कि नए वर्ष में उन लोगों के पास भी अपना पक्का घर हो जाएगा।



तेजी से पूरा होगा आवास
पात्रों के खाते में रकम भेजने के साथ ही उन्हें तेजी से काम कराने व उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश है। समय समय पर स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है उपभोग प्रमाण पत्र देने के बाद ही अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा।
-बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर/प्रभारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed