{"_id":"65bbab2f00b9c2c9c609d7ab","slug":"permanent-house-will-be-completed-552-will-get-six-crores-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110238-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पूरा होगा पक्का घर, 552 को मिले छह करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पूरा होगा पक्का घर, 552 को मिले छह करोड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के प्रथम व द्वितीय किस्त का उपभोग प्रमाणपत्र देने वाले 552 पात्रों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद दूसरी व तीसरी किस्त की लगभग पौने छह करोड़ की राशि खाते में भेज दी गई। इसमें अब संबंधित पात्रों के आवास निर्माण में तेजी आएगी और उनका पक्के आवास में रहने का सपना पूरा होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के उन पात्रों को लंबे समय से दूसरी व तीसरी किस्त मिलने का इंतजार था जिन्होंने आवास निर्माण के लिए मिली प्रथम व द्वितीय किस्त की राशि का उपभोग प्रमाणपत्र जमा कर दिया था। आखिरकार उनका यह इंतजार समाप्त हो गया। उनके खाते में दूसरी व तीसरी किस्त की राशि भेज दी गई। साथ ही दूसरी किस्त प्राप्त करने वाले पात्रों को निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं जिससे तीसरी किस्त दी जा सके।
मालूम हो कि 552 पात्रों में 307 पात्र ऐसे हैं जिन्होंने प्रथम किस्त तो 245 पात्रों ने मिली दूसरी किस्त का उपभोग प्रमाणपत्र डूडा कार्यालय में जमा कर दिया था। उन्हें अगली किस्त का इंतजार लंबे समय से था। डूडा कार्यालय के अनुसार गत दिवस ही 307 पात्रों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये की दर से चार करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये जबकि 245 पात्रों के खाते में तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की दर से एक करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये भेजे दिए गए। इस प्रकार कुल 552 पात्रों के खाते में पांच करोड़ 83 लाख रुपये की राशि भेजी गई।
विज्ञापन
जल्द निर्माण पूरा करवाने के निर्देश
जिन पात्रों के खाते में राशि गई है उन्हें जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए जिन्होंने आवेदन किया है उन्हें प्रथम किस्त की राशि देने के लिए सर्वे व सत्यापन का काम तेजी से कराया जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नए पात्रों की सूची शासन को भेज दी जाएगी, जिससे उन्हें योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि मिल सके। - बीना सिंह, प्रभारी डूडा अधिकारी