फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People's anger erupted over power cuts and low voltage

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती व लो-वोल्टेज पर फूटा लोगों का गुस्सा

Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People's anger erupted over power cuts and low voltage
अकबपुर-पहितीपुर मार्ग पर प्रदर्शन करते बिजली कटौती से आक्रो​शित 
अंबेडकरनगर। शहर से गांवों तक में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। बुधवार की रात लगातार हो रही ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के चलते शहर के अकबरपुर पहितीपुर मार्ग के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम में वाहनों के फंसने की जानकारी लगते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से वार्ता की, लेकिन बिजली विभाग के अफसरों को बुलाने और समस्या दूर कराने की मांग पर वे अड़े रहे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे और फॉल्ट दुरुस्त होने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शहर के शहजादपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से शहजादपुर के अलावा पहितीपुर मार्ग की बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से यहां ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या चल रही है। बुधवार की शाम करीब छह बजे फतेहपुर पकड़ी के पास लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया था। इसके चलते शहजादपुर के पहितीपुर मार्ग स्थित कई घरों में लो-वोल्टेज की समस्या खड़ी हो गई थी, कई घरों की बिजली भी गुल हो गई थी।
विज्ञापन

इसपर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन ज्यादातर के मोबाइल या तो रिसीव नहीं हुए या बंद जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते अकबरपुर से सुल्तानपुर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य, कोतवाल श्रीनिवास पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बिजली विभाग के अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने फोन कर बिजलीकर्मियों को मौके पर बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फाॅल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की गई, तब जाकर लोग शांत हुए। सीओ ने बताया कि फाॅल्ट दुरुस्त कराकर लोगों को शांत कराया गया और इस प्रकार से हंगामा न करने के निर्देश दिए गए हैं।

कटेहरी व सरस्वतीपुरम में ट्रांसफार्मर फुंकने से घंटों गुल रही बिजली

बुधवार देर शाम मरैला बिजली घर का जंफर फुंकने से इससे संचालित 30 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात 8.30 बजे खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे करीब 40 हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। शहर के सरस्वतीपुरम में लगा 65 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार रात करीब 11 बजे धू-धू कर जल उठा, जिसके बाद मोहल्ले के 100 घरोंं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रातभर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। चंद घंटों में ही इनवर्टर की बैटरी बैठ जाने से बिलबिला उठे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
वहीं, देर रात कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने जेई को फोन कर इसकी जानकारी दी, लेकिन रात ज्यादा होने के चलते ट्रांसफार्मर को बिजलीकर्मियों ने बदलने की सुध नहीं ली। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे ट्रांसफार्मर लगने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं, बरवा बैरमपुर बिजली घर से जुड़े शहरी क्षेत्र के 10 मोहल्ले समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हर आधे घंटे बाद बिजली की ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। समाजसेवी बरकत अली और सपा नेता महेंद्र सिंह ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जाहिर की है।


भीषण गर्मी के चलते इन दिनों फाॅल्ट बढ़ गया है। शहजादपुर में बुधवार की रात बिजली खराबी की जानकारी मिलते ही फाॅल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया गया था। उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने घरों में जरूरी एसी, कूलर व बिजली उपकरणों का ही उपयोग करें। ताकि अतिरिक्त भार से होने वाले फाॅल्ट से बचा जा सके।
- राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed