{"_id":"6158a1108ebc3e334a5ec297","slug":"people-upset-due-to-not-taking-the-second-dose-ambedkar-nagar-news-lko598328759","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी डोज न लग पाने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी डोज न लग पाने से लोग परेशान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की लगभग 24 लाख आबादी के सापेक्ष 30 सितंबर तक 12 लाख से अधिक नागरिकों को कोरोना टीका लग चुका है। इनमें 10 लाख से अधिक नागरिकों को पहली डोज, जबकि दो लाख से अधिक नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। जिले में वैक्सीनेशन का कार्य शत-प्रतिशत हो सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीच वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए संबंधित नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल गांव-गांव अभियान चलाकर प्रथम डोज तो लगा दी गई, लेकिन दूसरी डोज के लिए ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में दूसरी डोज के लिए दूरदराज स्थित अस्पतालों में वृद्ध व महिलाओं को पहुंचने में समस्या हो रही है। ऐसे नागरिकों का कहना है कि जिस प्रकार से प्रथम डोज के लिए अभियान चला था, उसी प्रकार से दूसरी डोज के लिए भी अभियान चले।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान जिले में तेजी से चल रहा है। शत-प्रतिशत नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक जनवरी से प्रारंभ हुए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बीच 30 सितंबर तक कुल 12 लाख 5 हजार 657 नागरिकों को टीका लग चुका है।
बताते चलें कि जिले की आबादी लगभग 24 लाख है। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी विकास ने बताया कि जिन 12 लाख 5 हजार 657 नागरिकों को टीका लगा है, उनमें 10 लाख 749 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई है, जबकि 2 लाख 4 हजार 908 नागरिकों को दूसरी डोज लग चुकी है। बताया कि शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे नागरिक जिन्हें प्रथम डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज के लिए परेशानी हो रही है। दरअसल वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाकर शिविर के माध्यम से बड़े पैमाने पर नागरिकों को टीका लगाया गया था। अब दूसरी डोज के लिए इस प्रकार का अभियान नहीं चल रहा है। ऐसे में युवा तो दूसरी डोज के लिए जिला अस्पताल के अलावा दूरदराज के अन्य केंद्रों पर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक समस्या वृद्धों व महिलाओं को हो रही है। अकबरपुर तहसील के रामजीत जायसवाल, राजदेई, रिजई, निर्मला व रामचंद्र ने कहा कि उनके गांव कटरिया सम्मनपुर में 22 जून को कैंप के माध्यम से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी। दूसरी डोज 14 सितंबर को लगनी थी। इसके लिए कैंप नहीं लगा। वृद्ध होने के चलते जिला अस्पताल तक की दौड़ नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में वे इंतजार कर रहे हैं कि कैंप लगे, जिससे वे दूसरी डोज लगवा सकें। इसी प्रकार से कई अन्य ग्रामीण भी गांव में कैंप लगने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि उन्हें दूसरी डोज लग सके।
शीघ्र ही लगाए जाएंगे शिविर
वैक्सीन की कमी के चलते ही गांव-गांव टीकाकरण का अभियान नहीं चल पा रहा है। इसी के चलते ही दूसरी डोज नहीं लग पा रही है। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। शीघ्र ही वैक्सीन की उपलब्धता के बाद अभियान चलाकर दूसरी डोज दी जाएगी। जिले में अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को 66.43 प्रतिशत व द्वितीय डोज के रूप में 31.66 प्रतिशत दी जा चुकी है, जबकि समूचे जनपद में प्रथम डोज के रूप में 55.68 प्रतिशत व दूसरी डोज के रूप में 20350 प्रतिशत दी जा चुकी है।
डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ