फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People took to the streets in protest against the liquor shop and demonstrated by blocking the road

Ambedkar Nagar News: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 01 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets in protest against the liquor shop and demonstrated by blocking the road
अकबरपुर के चनहा चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
अंबेडकरनगर। शराब की दुकानों की ई लॉटरी के बाद बड़ा फेरबदल हुआ है। नए ठेकेदार अब दुकानें स्थापित करने के लिए जगह तलाश रहे हैं। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। अकबरपुर के चनहा चौराहा, टांडा रामपुर कला के मुबारकपुर, अलीगंज के आसोपुर चकिया में शराब की नई दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अकबरपुर पुलिस ने 20 नामजद समेत 50 लोगोंं पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के बदलापुर गांव के निकट शराब का ठेका खुलने को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग के चनहा चौराहे पर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। आवागमन बाधित होने की खबर पर सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर 30 मिनट से अधिक समय तक आवागमन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि 20 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मार्ग अवरुद्ध करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज के आसोपुर चकिया गांव के निकट शराब की दुकान खुलने के विरोध में मंगलवार सुबह 11 बजे महिलाओं व पुरुषों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि आबादी वाले स्थान से दूर दुकान खोली जाए। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियोंं को बातें सुनी और निदान का भरोसा दिलाया। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा के मुबारकपुर बरियावन मार्ग स्थित कोरई गांव में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को सड़क जाम कर दी। आरोप है कि उक्त दुकान आबादी के निकट है, इससे सुबह-शाम घर से निकलने वाली महिलाओं को तो मुश्किल होगी ही छोटे बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ेगा।
टांडा के रामपुर कला बाजार में सोमवार दोपहर दो बजे शराब का ठेका खुलने पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। ईद क दिन होने के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध किया। आरोप लगाया कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खुलने जा रही है, वहां से चंद दूरी पर मंदिर, प्राथमिक विद्यालय और कब्रिस्तान के साथ ही घनी आबादी है। इसके चलते यहां शराब की दुकान खोला जाना ठीक नहीं है। इसके बाद तिराहे पर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार टांडा निखिलेश कुमार और कोतवाली दीपक सिंह ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इसके बाद शराब की दुकान में ताला बंद करवा दिया, तब जाकर लोगों को आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों ने तहसीलदार को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।


शराब की दुकान न हटने पर जाम किया मार्ग, शाम तक डटे रहे लोग

तय समय के बाद भी देसी शराब की दुकान न हटने पर कस्बे के लोगों ने कोतवाली पर सूचना देने के बाद श्री शीतल मठिया मंदिर मुख्य मार्ग जाम कर घंटों हंगामा किया। जलालपुर के चौकाबाद निवासी आदित्य कुमार ने बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए सरकारी देसी शराब की दुकान को हटाकर जमालपुर स्थानांतरण की मांग की थी। आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बीती 21 मार्च को मौके पर जाकर जांच की थी और महिलाओं के हंगामा करने पर नए सत्र में दुकान दूसरी जगह संचालित करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को दुकान स्थानांतरित न होने पर सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस को सूचना देकर श्री शीतला मठिया मंदिर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पवन जायसवाल, इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने स्थानीय लोगों से वार्ता की। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकान जमालपुर की जगह चौकाबाद में संचालित की जा रही है। शराबियों के हंगामे के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बातचीत के बाद भी कोई हल न निकलने के चलते शाम तक हंगामा चलता रहा। ऐसे में पुलिस ने वाहनों को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। एसडीएम ने तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अकबरपुर के चनहा चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

अकबरपुर के चनहा चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed