{"_id":"61a26f5e8b3d0a7f0376c488","slug":"people-danced-listening-to-satyam-shivam-sundaram-bhajan-ambedkar-nagar-news-lko6063846132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुन झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुन झूमे लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेतीं इंडियन आइडल रनरअप निष?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज का 53वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हो गया। कार्यक्रम में आकर्षण का मुख्य केंद्र इंडियन आइडल की रनरअप निष्ठा शर्मा रहीं। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम व एसपी ने निष्ठा शर्मा को सम्मानित किया।
अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इंडियन आइडल की रनरअप व सरगम किड्स की विनर रह चुकीं निष्ठा शर्मा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुनकर सभी झूम उठे। उन्होंने कई फिल्मी गाने भी प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन कर किया। इसके बाद डीएम व एसपी समेत प्रबंधक कृष्णकुमार टंडन ने कलाकार निष्ठा शर्मा को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि छोटी सी उम्र में ही निष्ठा ने अपने हुनर की बदौलत पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया है। एसपी ने भी युवाओं से ऐसे होनहारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौक पर प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय, पूर्व विधायक पवन पांडेय, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. जयमंगल पांडेय, अपर्णा मिश्रा, अर्चना पाठक आदि मौजूद रहे।