फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   People are upset due to the wrong policies of the government.

Ambedkar Nagar News: सरकार की गलत नीतियों से परेशान है जनता

Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
People are upset due to the wrong policies of the government.
अंबेडकरनगर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्रांति दिवस के मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों में जन चौपाल लगाई। इसमें आम जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा हुई। कहा कि प्रदेश में खुशहाली लाने के लिए अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाना होगा।
विज्ञापन

सपा जिला प्रवक्ता राजितराम यादव ने बताया कि जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टरों पर क्रांति दिवस के मौके पर जन चौपाल लगी। जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने अलग-अलग सेक्टरों पर भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। समूचा देश आज आजादी का क्रांति दिवस मना रहा है। देश व प्रदेश में एक भी नई क्रांति लाने की जरूरत है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व बिजली संकट से आम जनता परेशान हो चुकी है। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र आलापुर के नीलकंठ सराय में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश की जनता अब अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को याद कर रही है। प्रदेश के साथ ही आलापुर विधानसभा क्षेत्रवासियों को भी सपा सरकार की योजनाओं का व्यापक लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कलवारी, बिड़हरघाट व कम्हरियाघाट पर पुलों की सौगात का लाभ पूर्वांचल के लोग उठा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में मॉडल स्कूल का लाभ भी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिल रहा है। इस मौके पर प्रभाकर यादव, धर्मराज प्रजापति, हरेंद्र मिश्र, दीपक, रमेश व शैलेश कनौजिया आदि मौजूद रहे। अन्य जगहों पर भी इसी तरह के आयोजन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed