{"_id":"60007d628ebc3e340c4f6add","slug":"people-are-suffering-from-melting-cold-ambedkar-nagar-news-lko5598764128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन भरी ठंड से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन भरी ठंड से लोग बेहाल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर इस तरह छाया रहा घना कोहरा।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी गलनभरी ठंड का दौर जारी रहा। बुधवार देर शाम से ही जिले में कोहरे ने दस्तक दे दी थी। इससे आम नागरिकों को आवागमन में मुश्किल हुई। गुरुवार सुबह कोहरे का असर तो कम रहा, लेकिन हाड़कंपाऊ ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव न जलाए जाने को लेकर नागरिकों ने नाराजगी भी जाहिर की।
जिले में दो दिनों से गलन भरी ठंड हो रही है। बुधवार पूरे दिन जहां धूप नहीं निकली और पूरे दिन गलनभरी ठंड का सितम रहा, वहीं गुरुवार को भी पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। बुधवार देर शाम से ही कोहरे का दौर शुय हो जाने के चलते शाम को यात्रियों को आवागमन में मुश्किल हुई। हालांकि गुरुवार सुबह कोहरे का दौर कम दिखा, लेकिन गलनभरी ठंड लोगों को बेहाल कर रही थी।
इसका असर बाजारों में भी देखने को मिला। बाजारों में जहां सन्नाटे का असर दिखा तो वहीं जगह-जगह लोग निजी तौर पर अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त अलाव न जलवाए जाने के चलते आम नागरिकों को दिक्कत हुई। नागरिकों ने जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अविलंब ज्यादा संख्या में अलाव जलवाए जाने की मांग की है।