{"_id":"5ff0aaa18ebc3e3e7e22045f","slug":"payment-of-paddy-purchase-of-farmers-should-be-done-on-priority-ambedkar-nagar-news-lko5578441176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकता से हो किसानों की धान खरीद का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकता से हो किसानों की धान खरीद का भुगतान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किसानों के धान खरीद का भुगतान प्राथमिकता के साथ किया जाए। यह निर्देश डीएम ने शनिवार को क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान दिया। खरीद एजेंसियों के प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों का धान खरीदने में तत्परता बरतें। उन्होंने केंद्रों पर पहुंचे किसानों से बात भी की। किसानों ने बताया कि धान बिक्री में कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
धान खरीद में लगातार तेजी बनाए रखने तथा किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र शनिवार को नवीन मंडी परिसर सिझौली पहुंचे। उन्होंने एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डिप्टी एआरएमओ राजेश कुमार, एआर कोआपरेटिव प्रवीण कुमार व जिला प्रबंधक पीसीएफ सुशील कुमार के साथ एक-एक कर परिसर में स्थापित धान क्रय केंद्रों का विधिवत निरीक्षण किया।
जिला सहकारी समिति द्वारा संचालित क्रय केंद्र के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अब तक 357 किसानों का 16 हजार 776 क्विंटल धान तौला जा चुका है। 12 दिसंबर तक की खरीद का भुगतान किया जा चुका है। शनिवार को गुरुदयाल के 55 क्विंटल तथा बाबूलाल वर्मा के 60 क्विंटल धान की तौल प्रक्रिया जारी थी जबकि अशरफा देवी का 65, कैलाशी का 57 व मिट्ठू का 70 क्विंटल धान तौला जा चुका था। खाद्य व रसद विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र नंबर-1 के प्रभारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि कंचन के 39 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। जयप्रकाश व रजितराम के धान की तौल चल रही थी।
विज्ञापन
डीएम ने नवीन मंडी परिसर स्थित लगभग आधा दर्जन से अधिक अन्य क्रय केंद्रों का भी एक-एक कर जायजा लिया। जरूरी कागजात का सत्यापन करने के साथ ही उन्होंने किसानों से अलग-अलग बात की। किसानों ने बताया कि धान की बिक्री में कोई असुविधा नहीं हो रही है। डीएम ने सभी क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद के सापेक्ष भुगतान में तेजी लाई जाए। किसी भी एजेंसी की हीलाहवाली पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।