{"_id":"60fc561a8ebc3e582c5aeee6","slug":"pawan-will-give-edge-to-bsp-s-mission-will-join-today-ambedkar-nagar-news-lko588326958","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के मिशन को धार देंगे पवन, आज होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के मिशन को धार देंगे पवन, आज होंगे शामिल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पार्टी से ब्राह्मणों को जोड़ने समेत अपने विशेष मिशन को गति प्रदान करने के लिए बसपा अब पूर्व विधायक पवन कुमार पांडेय को पार्टी में शामिल करने जा रही है। 25 जुलाई को अकबरपुर में बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र उन्हें व समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। समर्थकों ने ब्राह्मण बस्तियों में जाकर पूर्व विधायक को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजन में शिरकत करने का आह्वान किया।
बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्राह्मणों को पार्टी में खास तौर पर जोड़ने की मुहिम शुरू की है। विशेष रणनीति के तहत बसपा प्रमुख मायावती ने यह जिम्मा राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को सौंपा है। उन्होंने गुरुवार को अयोध्या से इस अभियान की शुरूआत कर दी है। उनका अगला चरण अंबेडकरनगर है। इसमें मुख्य कार्यक्रम 25 जुलाई को अकबरपुर व जहांगीरगंज में है। दोनों जगहों पर वे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसके नाम पर बसपा ने खासतौर पर ब्राह्मणों को जोड़ने की जो कार्ययोजना बनाई है, उसे धार देने के लिए वह शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके पूर्व विधायक पवन पांडेय को बसपा में शामिल करने जा रही है। वे वर्ष 1991 में अकबरपुर से विधायक चुने गए थे। शुक्रवार को जब सतीश चंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे थे तो उन्होंने मंच से पूर्व विधायक पवन पांडेय के प्रयासों की सराहना की थी। अब 25 जुलाई को सतीशचंद्र मिश्र के सामने ही पवन पांडेय बसपा के हमराह हो जाएंगे। पवन इससे पहले भी बसपा में थे। अब फिर से वे बसपा के साथ अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।