फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Patients will not have problem of oxygen

मरीजों को ऑक्सीजन की नहीं होगी दिक्कत

Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Patients will not have problem of oxygen
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते मंडलायुक्त। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में निर्मित 600 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शनिवार को मंडलायुक्त अयोध्या ने शुभारंभ किया। एनटीपीसी के सहयोग से बने इसे ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से जिला अस्पताल में अब 120 बेड पर सुचारु ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने एनटीपीसी के इस सहयोग की सराहना की। कहा कि जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को अब ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से ऑक्सीजन को लेकर आई बड़ी मुश्किल से निपटने के लिए जिले में एनटीपीसी ने विशेष योगदान दिया है। एनटीपीसी के सहयोग से जिला अस्पताल में बनकर तैयार 600 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शनिवार को मंडलायुक्त अयोध्या एमपी अग्रवाल ने समारोह पूर्वक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की यह सौगात जनपदवासियों के लिए वरदान साबित होगी। सामुदायिक विकास में एनटीपीसी का योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत के समय प्रशासन ने एनटीपीसी से ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का आग्रह किया था, एनटीपीसी ने इसे सहर्ष स्वीकार किया। निर्धारित समय सीमा के अंदर प्लांट बनकर तैयार हो गया और अब जनपदवासियों की सेवा के लिए समर्पित है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने भी एनटीपीसी के योगदान की सराहना की। कहा कि एनटीपीसी के सहयोग से यह बड़ी उपलब्धि जनपदवासियों को मिली है। जिला अस्पताल में अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर 120 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा सकेगी। पहले सिर्फ 20 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि एनटीपीसी सामुदायिक विकास के अंतर्गत समय-समय पर जरूरी पहल करती रहती है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त व एनटीपीसी महाप्रबंधक ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ऑक्सीजन प्लांट की चाभी सौंपी और बेहतर संचालन के लिए शुभकामना दी। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमओ श्रीकांत शर्मा, महाप्रबंधक एनटीपीसी जेएस अहलावत, अपर महाप्रबंधक एसएन पाणिग्राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed