{"_id":"66f32c242ae88b362d07d149","slug":"patients-returned-disappointed-without-getting-ct-scan-done-due-to-lack-of-network-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-121774-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नेटवर्क न आने से सीटी स्कैन कराए बिना मायूस लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नेटवर्क न आने से सीटी स्कैन कराए बिना मायूस लौटे मरीज
Wed, 25 Sep 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने का इंतजार करते मरीज।
अंबेडकरनगर। नेटवर्क समस्या के चलते मंगलवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन प्रभावित हुई। सामान्य दिनों में जहां औसतन 75 जांच होती थी तो वहीं मंगलवार को मात्र 32 मरीजों की ही जांच हो सकी।
सीटी स्कैन कराने के लिए सुबह से ही जिले के दूरदराज के क्षेत्र से मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सीटी स्कैन कक्ष के सामने मरीजों की लंबी लाइन लग गई। जांच शुरू हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही नेटवर्क समस्या उत्पन्न हो गई। इससे जांच का काम रुक गया। सुचारु रूप से जांच न होने के चलते मंगलवार को मात्र 32 मरीजों की ही जांच हो सकी। ऐसे में ज्यादातर को मायूस होकर लौटना पड़ा।
बरियावन के विजय व जहांगीरगंज के जंगबहादुर ने कहा कि उमसभरी तेज गर्मी में समस्याओं का सामना करते हुए यहां आए, लेकिन नेटवर्क समस्या के चलते जांच नहीं हो सकी। इससे अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। अब बुधवार को फिर से जांच के लिए आना पड़ेगा। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि नेटवर्क समस्या हुई थी। इसके चलते जांच में प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।