{"_id":"675346f822a46ed13506e354","slug":"patients-got-trouble-instead-of-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-125688-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इलाज की जगह मरीजों को मिली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इलाज की जगह मरीजों को मिली परेशानी
Sat, 07 Dec 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी मरीजों की लाइन।
अंबेडकरनगर। अव्यवस्थाओं के कारण जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़ के आगे अस्पताल प्रशासन के इंतजाम धड़ाम नजर आए। इसके चलते पर्चा व दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान मची आपाधापी से कई बार मरीजों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मौजूद कर्मचारियों ने बमुश्किल स्थिति को बिगड़ने से बचाया।
शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी बुखार, गेस्ट्रो, सांस व दिल के रोगियों की भीड़ इलाज के लिए जुटने लगी थी। इसके चलते दवा व पर्चा काउंटरों पर मरीजों व तीमारदारों की लाइन काफी लंबी हो गई। इससे लोगों को घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा। इससे परेशान होकर कई बार धक्का मुक्की की स्थिति भी पैदा हो गई। पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों में डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श लेने व पैथालॉजी संबंधी जांच कराने के लिए मरीजों को जूझना पड़ा। इसके बावजूद मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक इंतजामों को लेकर अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार उदासीन बने रहे।
शुक्रवार को ओपीडी में पहुंचे करीब 11 सौ मरीजों के कारण पर्चा काउंटर की लाइन मुख्य गेट के बाहर तक पहुंच गई। सीएमएस डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले काफी ज्यादा हो जाने के कारण ही इंतजामों को व्यवस्थित करने में कुछ परेशानी हुई। इसके बावजूद अतिरिक्त स्टॉफ की व्यवस्था कर ओपीडी में आए सभी लोगों का इलाज करने के साथ दवा भी दी गई।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना का काउंटर स्थापित
जिला अस्पताल में इमरजेंसी गेट के निकट आयुष्मान भारत योजना का एक काउंटर शुक्रवार से स्थापित कर दिया गया। यहां एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। कर्मचारी यहां आने वाले मरीजों को योजना के बारे में बताने के साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाने की आदि की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।