{"_id":"6431661e16d5cda8310585b4","slug":"passengers-were-upset-due-to-diverting-of-trains-ambedkar-nagar-news-c-13-1-173307-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने से परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने से परेशान रहे यात्री
Sat, 08 Apr 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Apr 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
कल से फिर अकबरपुर होकर चलेंगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। ट्रेन यात्रियों की गंतव्य तक जाने की समस्या दूर नहीं हो रही है। दूरदराज के क्षेत्रों में जाने के लिए यात्रियों को बस या फिर अन्य साधन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एकसाथ लगभग सभी ट्रेन के रूट डायवर्ट करने की बजाए कुछ का ही करना चाहिए था।
मालूम हो कि अकबरपुर लखनऊ रेलमार्ग पर सोहावल व रुदौली मं रेलवे दोहरीकरण काम के चलते तीन अप्रैल से अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेन का रूट डॉयवर्जन कर दिया गया है। इससे रेल यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद समेत कई अन्य दूरदराज के क्षेत्रों तक जाने वाले यात्रियों को हो रही है।
शनिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले राधेश्याम व अरमान ने कहा कि एक साथ ज्यादातर ट्रेन के रूट डायवर्जन कर देने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गंतव्य तक जाने के लिए बस का या फिर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक जायप्रकाश ने बताया कि सोमवार 10 अप्रैल से एक बार फिर से सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा।