फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Passengers upset due to lack of repair of bad road

Ambedkar Nagar News: बदहाल मार्ग की मरम्मत न होने से यात्री परेशान

Sun, 15 Sep 2024 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of repair of bad road
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर विकासखंड के भिखारीपुर से बहोरिकपुर होते हुए श्रवणक्षेत्र धाम को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। बड़े वाहन चालक इस मार्ग को बाइपास के तौर पर भी प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

पहितीपुर मुख्य मार्ग स्थित भिखारीपुर से बहोरिकपुर, दशमड़े होते हुए श्रवणक्षेत्र धाम को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब एक दर्जन गांव के लोग आवागमन करते हैं। इसके अलावा लोग श्रवणधाम जाने के लिए इस सड़क का प्रयोग करते हैं। लेकिन मार्ग की बदहाली ने मुसीबत खड़ी कर रखी है। हालत यह है कि सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होने के साथ क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में इससे होकर आवागमन करना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां अब तक कई बार मार्ग दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारों को मार्ग की बदहाली दूर कराने की सुध नहीं है।
विज्ञापन

यह मार्ग बाइपास के तौर पर भी प्रयोग में लाया जाता है। अयोध्या मार्ग से गोविंदपुर व बहोरिकपुर होते हुए बड़े वाहन चालक सीधे पहितीपुर मुख्य मार्ग पर पहुंच जाते हैं। इससे वे शहरी की भीड़भाड़ से बच जाते हैं। लेकिन सड़क की बदहाली ने सभी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। मंडी परिषद के सहायक अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed