{"_id":"5dea9abb8ebc3e1bf607f819","slug":"pashu-arogya-mela-ambedkar-nagar-news-lko4963098110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में हुआ 300 से अधिक पशुओं का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में हुआ 300 से अधिक पशुओं का उपचार
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन शुक्रवार को लालमनपुर गांव में हुआ। इसमें 300 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। पशुओं के बीमारियों से बचाव व देखभाल की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव ने दी। ठंड में मौसम को देखते हुए पशुओं की बेहतर देखरेख का सुझाव दिया गया।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित पशु आरोग्य मेला शिविर का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र शुक्ला ने गो पूजा के साथ किया। राजकीय पशु चिकित्सालय तेंदुआई कला के डॉ. मनोज कुमार यादव ने मेले में आए पशुपालकों को जानवरों में होने वाली घातक बीमारियों जैसे खुरपका, मुंहपका, गला घोंटू, थनैली आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इससे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को बताया। पशुओं में इन बीमारियों के किसी भी लक्षण को देखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। कमालपुर पिकार पशु चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. अंबरीश वर्मा ने कहा कि मौसम के बदलने से पशुओं के लिए ठंड से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
पशुओं के नीचे पुआल डालकर पशुओं को सबसे पहले ठंड से बचाएं। पशुओं को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें। मेले में 300 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया।
पशु मेला शिविर में पशुओं के लिए कैल्शियम, कीटनाशक आदि दवाएं वितरित की गईं। इस अवसर पर नंदलाल तिवारी, भास्कर मिश्र, वीरेंद्र कुमार वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, गुलाब सोनी, श्रीराम वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।