{"_id":"5fb946df8ebc3e74f5620db3","slug":"parikrama-ambedkar-nagar-news-lko5510789100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तकोसी परिक्रमा की तेज हुईं तैयारियां, साधु-संत व श्रद्धालु लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्तकोसी परिक्रमा की तेज हुईं तैयारियां, साधु-संत व श्रद्धालु लेंगे भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रबोधनी एकादशी के मौके पर आगामी 25 नवंबर को निकलने वाली सप्तकोसी परिक्रमा की तैयारियां तेज हो गई हैं। साधु संतों के साथ साथ आम श्रद्धालु भी इस परिक्रमा में शामिल होंगे, जो पवित्र श्रवण क्षेत्र धाम से परिक्रमा का शुभारंभ करते हुए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।
गौरतलब है कि प्रबोधनी एकादशी के मौके पर प्रत्येक वर्ष साधु संत व आम श्रद्धालुओं का जमावड़ा पवित्र श्रवण क्षेत्र में होता है। यहां श्रद्धालु स्नान आदि कर परिक्रमा का शुभारंभ करते हैं। यह सप्तकोसी परिक्रमा पवित्र धाम श्रवणक्षेत्र से शुरू होकर अन्नावां, सीहमई, बैरमपुर, बरवा, अकबरपुर होते हुए शहजादपुर स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन के बाद माथा टेकते हैं। तत्पश्चात पहितीपुर चौराहे से होते हुए रतनपुर, कसेरुआ, शुकुलपट्टी, पहितीपुर, दुर्गा मंदिर होते हुए श्रवण धाम पहुंचकर परिक्रमा का समापन करते हैं।
इस परंपरा को जीवंत रखने के लिए इस बार आगामी बुधवार को प्रबोधनी एकादशी के मौके पर सप्तकोसी परिक्रमा होगा। नंदलाल दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रबोधनी एकादशी के मौके पर होनी वाली सप्तकोसी परिक्रमा को लेकर जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परिक्रमा में साधु-संतों के अलावा आम श्रद्धालु भी प्रतिभाग करेंगे। परिक्रमा के दौरान सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई कि कोविड संक्रमण को देखते हुए मॉस्क व उचित दूरी जरूर बनाएं। (संवाद)