{"_id":"5dea98b38ebc3e1baa5c04e1","slug":"parali-ambedkar-nagar-news-lko4963066162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने में केस दर्ज
विज्ञापन
टांडा। पराली जलाने के आरोप में हंसवर थाने में दो किसानों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। टांडा तहसील के मेढ़ी सुलेमपुर क्षेत्र के लेखपाल अमित कुमार ने हंसवर थाने में दी तहरीर में बताया कि हरनीडीह निवासी किसान अच्छेलाल ने अपने खेत में धान की पराली रोक के बावजूद जला दी।
इसी तरह की तहरीर मुंडेरा क्षेत्र के लेखपाल रामकुमार मिश्र ने दी। बताया कि साबुकपुर निवासी केशव सिंह ने अपने खेत में अवैध ढंग से पराली को जला दिया।
दोनों लेखपालों ने केस दर्ज कर कार्रवाई पर जोर दिया। हंसवर पुलिस ने लेखपालों की तहरीर पर दोनों किसानों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।